श्रीलंका ने यात्रा संबंधित वर्तमान विकास पर बुलाई बैठक, दूसरे देशों से किया संकटग्रस्त देश में स्थिरता दर्शाने का आग्रह

Amrit Vichar Network
Published By Priya
On

कोलंबो। श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी ने अन्य देशों से अपने यात्रा संबंधी परामर्श की समीक्षा कर श्रीलंका में स्थिरता दर्शाने का आग्रह किया है, ताकि पर्यटकों के आगमन को बढ़ावा मिले और देश आर्थिक संकट से उबरने की दिशा में आगे बढ़ सके। न्यूज एजेंसी शिन्हुआ द्वारा जारी रिपोर्ट में बताया गया कि साबरी ने कोलंबो स्थित राजनयिक कोर के लिए श्रीलंका में यात्रा संबंधित वर्तमान विकास पर एक बैठक बुलाई।

इसमें उन्होंने संकटग्रस्त देश के आर्थिक सुधार में समर्थन के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने राजनयिकों को पर्यटन के क्षेत्र में हुई प्रगति से भी अवगत कराया। राष्ट्रपति के चीफ ऑफ स्टाफ सागला रत्नायका ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष, विश्व बैंक और एशियाई विकास बैंक के कार्यक्रमों के संबंध में सरकार के संरचनात्मक सुधार में विकास के बारे में बात की। उन्होंने देश की ऋण स्थिरता, राजकोषीय निरीक्षण, कमजोर वर्गों के लिए सामाजिक सुरक्षा, सुशासन और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई सुनिश्चित करने के लिए सरकार द्वारा किए गए उपायों पर प्रकाश डाला। 

देश के केंद्रीय बैंक के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, लंबे समय से आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में वर्ष 2023 के पहले तीन महीनों में पर्यटन से लगभग 53 करोड़ डॉलर प्राप्त होने के साथ पर्यटन आय में वृद्धि दर्ज की गयी। जारी आंकड़ों के अनुसार, श्रीलंका ने मार्च में 19 करोड़ डॉलर कमाए, जिससे पहली तिमाही में पर्यटन आय 52 करोड़ डॉलर हो गई। एक पर्यटन अधिकारी ने बताया कि 2022 के पहले तीन महीनों में, श्रीलंका ने पर्यटन से 48 करोड़ डॉलर कमाए। इसके अलावा, श्रीलंका का पर्यटन उद्योग 2023 में 20 लाख आगंतुकों को आकर्षित करने का लक्ष्य बना रहा है, जबकि पिछला लक्ष्य 15 लाख था।

ये भी पढ़ें:- भारत चाहता है कि डब्ल्यूटीओ और प्रगतिशील बने, भिन्न राय को महत्व दे : सीतारमण 

संबंधित समाचार