UP Kanpur Nikay Chunav 2023 : पुलिस कमिश्नर समेत तमाम अफसरों ने नौबस्ता गल्ला मंडी स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

UP Kanpur Nikay Chunav 2023 कानपुर में 11 मई को द्वितीय चरण में होगा निकाय चुनाव।

UP Kanpur Nikay Chunav 2023 कानपुर में 11 मई को द्वितीय चरण में निकाय चुनाव होगा। मंगलवार को पुलिस कमिश्नर, जिलाधिकारी समेत तमाम अफसरों ने नौबस्ता गल्ला मंडी स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया।

कानपुर, अमृत विचार। UP Kanpur Nikay Chunav 2023 निकाय चुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई। कानपुर में 11 मई को द्वितीय चरण में चुनाव होगा। वहीं, आचार संहिता लागू होते ही कानपुर कमिश्नरेट पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी एक्टिव हो गए। मंगलवार को नौबस्ता गल्ला मंडी में बनने वाले स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल और पार्किंग स्थल का पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड, संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी, जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर, डीसीपी यातायात रवीना त्यागी समेत तमाम पुलिस अफसरों ने निरीक्षण किया।

संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई। कानपुर समेत आसपास बिल्हौर, घाटमपुर, बिठूर व शिवराजपुर में 2000 से ज्यादा मतदेय स्थल के साथ 500 से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए गए। इसको 129 सेक्टर, 33 जोन व 10 सुपरसेक्टर बनाए गए।  

संबंधित समाचार