हमीरपुर में टप्पेबाजी की इस घटना से हो जाएं सचेत, नहीं तो अगला शिकार हो सकते आप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर में टप्पेबाजों ने महिला के पार किए 90 हजार।

हमीरपुर के मौदहा थानाक्षेत्र में बैंक से पैसे निकाल कर जा रही महिला के ऊपर टप्पेबाजों ने गंदगी डाल दी। इसके बाद टप्पेबाजों ने महिला के 90 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित महिला ने कोतवाली में शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई।

हमीरपुर, अमृत विचार। मौदहा नगर में मंगलवार को भारतीय स्टेट बैंक से रुपये निकालकर ऑटो स्टैंड जा रही महिला के ऊपर गंदगी डाल टप्पेबाजों ने मौका लगाकर 90 हजार रुपये से भरा पालिथीन का थैला पार कर दिया। पीड़ित महिला ने कोतवाली में शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई। 

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नरायच निवासी अफसाना बानो पत्नी लाल मोहम्मद ने बताया कि मंगलवार दोपहर वह नगर के भारतीय स्टेट बैंक गई। वहां से 80 हजार रुपये निकाले और उन्हें अपनी पॉलिथीन में डाल लिए। जिसमें पहले से ही 10 हजार रुपये और रखे थे। बैंक से निकलने के बाद अफसाना बानो अपने गांव जाने वाले ऑटो में बैठने के लिए मलिकुंआ चौराहा जा रही थी।

तभी चौराहे के पास टप्पेबाजों ने दुपट्टे में गंदगी डाल दी। जब महिला पॉलीथिन किनारे रख वहां लगे नल में सफाई करने लगी। तभी टप्पेबाजों ने मौका लगाकर उसकी पॉलीथिन गायब कर दी। पॉलिथीन गायब देख अफसाना बानो के पैरों के तले से जमीन खिसक गई। कोतवाल हेमंत मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा