घर पर बनाएं टेस्टी मलाई पराठा, यहां जानें रेसिपी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नाश्ते में पराठा खाना ज्यादातर सभी लोगों को पसंद होता है। पराठे कई चीजों के बनाए जाते हैं। इनमें आलू के पराठे, प्याज के पराठे, पनीर के पराठे और कई चीजों को भरकर पराठे बनाए जाते हैं। आज हम आपको कुछ अलग सा पराठा बनाना सिखाएंगे, जिसे आपके बच्चे भी काफी शौक से खाएंगे।

बता दें दूध से बनीं रेसिपी हर किसी को पसंद आती है। ये खाने में स्वादिष्ट के साथ-साथ काफी पौष्टिक भी होती हैं। ऐसे में आज हम आपको मलाई का पराठा बनाने के बारे में बताएंगे। ये कम वक्त में बन भी जाता है और खाने में भी टेस्टी लगता है। 

मलाई का पराठा बनाने के लिए जरूरी सामग्री 
 1 कप दूध की मलाई 
1 कटोरी आटा 
1/4 टी स्पून इलायची पाउडर 
स्वादानुसार चीनी पाउडर 
जरूरत के मुताबिक
जरूरत के मुताबिक देसी घी 
1 चुटकी नमक 

मलाई पराठा बनाने की विधि
मलाई पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आटा गूंथ कर तैयार कर लें। बता दें इसमें एक चुटकी नमक जरूर मिलाएं। अब एक बाउल में मलाई लेकर उसमें अच्छे से चीनी का पाउडर मिला लें। अब चीनी को मलाई में मिलाकर इसे साइड में रख दें। इसके बाद आटे की छोटी-छोटी लोई बना लें। अब एक चम्मच की मदद से लोई में मलाई का मिश्रण रख कर इसका पराठा बेल लें। पराठा बनाते समय ध्यान रखें कि इस पर ज्यादा तेज हाथ ना चलाएं। अब इसे तवे पर सुनहरा होने तक सेकें। बस इसके बाद आपका मलाई पराठा तैयार है। अब अपने बच्चों को नाश्ते में ये टेस्टी मलाई पराठा खिलाएं। 

ये भी पढे़ं- ब्रेकअप के बाद आपका एक्स कर सकता है ये काम, यहां जानें और रहें सतर्क