SP MLA Irfan Solanki की बेगम ने मेयर चुनाव लड़ने से किया इंकार, अखिलेश यादव को सौंपी 14 वार्डों की सूची

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर से सपा विधायक इरफान सोलंकी की बेगम ने मेयर चुनाव लड़ने से इंकार किया।

कानपुर से सपा विधायक इरफान सोलंकी की बेगम ने मेयर चुनाव लड़ने से इंकार किया। बुधवार को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से मिलकर 14 वार्डों के संभावित प्रत्याशियों की सूची सौंपी। शहर से मेयर के तीन दावेदारों के नाम भेजे गए।

कानपुर, अमृत विचार। महराजगंज जेल में बंद विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी ने मेयर का चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। उन्हें लड़ाने का निर्णय खुद सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का था। बुधवार को नसीम सोलंकी को लखनऊ सपा कार्यालय बुलाया गया था। पारिवारिक हालात का हवाला देते हुए विधायक सोलंकी की पत्नी ने बड़ी विनम्रता से चुनाव लड़ने की पेशकश को ठुकराते हुए अखिलेश का शुक्रिया अदा किया।

नसीम सोलंकी ने अपने शौहर के निर्वाचन क्षेत्र सीसामऊ के 14 वार्डों के उन संभावित प्रत्याशियों के नाम पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को सौंप दिए जिन्हें कह इरफ़ान ने जेल में बैठकर फाइनल किया था। नसीम सोलकी ने बताया कि अखिलेश यादव से पार्टी मुख्यालय लखनऊ में मुलाकात हुई।

उन्होंने अखिलेश यादव से मिलकर चुनाव लड़ने से मना कर दिया। वह राष्ट्रीय अध्यक्ष से बोलीं की चुनाव लड़ने की हालत में नहीं हूं।परिवार मानसिक तनाव से गुजर रहा है। परिवार पहले इरफान सोलंकी की सलामती चाहता है। अखिलेश यादव ने एक बार फिर से फैसले पर विचार करने का समय देते हुए कहा कि शाम तक बताइएगा।
नसीम ने बताया कि वह परिजनों से बात करके अखिलेश यादव को बताएंगी।

उन्होंने फिर चुनाव न लड़ने की बात कही। सपा दावेदारों में नीलम रोमिला सिंह का नाम फिलहाल ऊपर आ गया है। विधायक अमिताभ वाजपेयी की पत्नी वंदना वाजपेयी को अखिलेश यादव के निर्देश का इंतज़ार है। रीता जितेंद्र बहादुर और अपर्णा जैन टिकट की रेस में हैं। दो दिन बाद प्रत्याशी घोषित किये जाने के संकेत मिले हैं।

संबंधित समाचार