दूसरा आरोपी संजय सिंह भी हुआ गिरफ्तार
समर सिंह और संजय सिंह पर एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है। वहीं मामले के दूसरे आरोपी संजय सिंह भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी संजय सिंह को पुलिस ने बुधवार को वाराणसी से गिरफ्तार किया है।
समर सिंह पुलिस रिमांड में : भोजपुरी गायक समर सिंह पहले से ही पुलिस की गिरफ्त में है। आजमगढ़ के बिलरियागंज क्षेत्र के गद्दोपुर निवासी संजय ही समर सिंह का सारा कामकाज देखता था। रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि आकांक्षा और समर सिंह लिव-इन रिलेशनशिप में रहते थे। जहां हाल ही में समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं मामले के दूसरे आरोपी संजय सिंह भी गिरफ्तार कर लिया गया है। भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे मौत मामले में आरोपी समर सिंह को अदालत ने 5 दिनों की पुलिस रिमांड में देने का आदेश दिया है। कोर्ट ने रिमांड स्वीकार करते हुए कई शर्ते भी लगाई हैं। रिमांड अवधि 13 अप्रैल सुबह 10 बजे से लेकर 17 अप्रैल शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। समर सिंह का अधिवक्ता भी रिमांड के दौरान साथ रह सकते हैं।
जारी हुआ था 6 अप्रैल को वारंट : 6 अप्रैल को अदालत ने समर और संजय के खिलाफ हिंसा भड़काने के आरोप में गैर-जमानती वारंट जारी किया था। आकांक्षा दुबे ने फिल्म 'मेरी जंग मेरा फैसला' से अपनी शुरुआत की और तब से "मुझसे शादी करोगी" ( भोजपुरी ), "वीरों के वीर", "फाइटर किंग", "कसम पैदा करने वाले के - 2" और अन्य फिल्मों में दिखाई दी हैं।
