पार्टनर से हो जाती है बात-बात पर लड़ाई, इन टिप्स को आजमाकर रिश्ते को बनाएं मजबूत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अक्सर ये देखा गया है कि शादी के बाद या रिलेशनशिप में एक दौर ऐसा भी होता है जब कपल के बीच किसी न किसी बात को लेकर खटपट होने लगती है। कई बार कपल एक दूसरे से बहस करने लगते हैं या अक्सर लड़ाई हो जाया करती है। इस तरह की नौबत आने पर आप अपने रिश्ते के खूबसूरत एहसास को भूलने लगते हैं। वहीं ये भी हो सकता है कि आपकी इन्हीं लड़ाई झगड़ों की वजह से आप दूर हो जाएं लेकिन तब आपको अपनी इन्हीं छोटी छोटी लड़ाई पर पछतावा होता है और अपने पार्टनर की याद आने लगती है। लेकिन कई बार इन छोटी छोटी लड़ाई के कारण रिश्ते खराब हो सकते हैं। अगर आपकी भी अपने पार्टनर से छोटी-छोटी बातों को लेकर खटपट हो जाती है तो आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें आजमाकर आप अपने रिश्ते को बचा सकते हैं। 

अपने पार्टनर संग बात करें
बता दें पार्टनर संग बात करने से रिश्ते मे आ रही कई दिक्कतें दूर हो सकती हैं वहीं हो सकता है कि अक्सर होने वाली लड़ाई के कारण वह आपके साथ बैठ कर बातचीत न करना चाह रहे हों, ऐसे में उनके लिए छोटी-छोटी चीजों के लिए वक्त निकालें। जैसे बैठ कर बात करने के बजाए आप वॉक पर जा सकते हैं और रास्ते में बातों-बातों में अपनी भावनाएं रखें या उनके मन को समझे। 

जल्द से जल्द प्रॉब्लम करें दूर
अगर किसी बात पर आप दोनों की लड़ाई हो जाए तो एक दूसरे के मनाने का इंतजार करने के बजाए बैठकर दोनों मिलकर उस बात का हल निकालें। समय पर बातें छोड़ने से रिश्ते में और परेशानी बढ़ सकती है। ये जानने का प्रयास करें कि उन्हें आपकी कौन सी बात अच्छी नहीं लगी और आप को उनकी किस बात पर गुस्सा आया। ताकि दोनों अगली बार ऐसी बातों को रिश्ते के बीच न आने दें।

अपने पार्टनर की बात का गुस्से में न दें जवाब
कभी-कभी बातों ही बातों में आपको अपने पार्टनर की कोई बात बुरी लग सकती है लेकिन गुस्से में जवाब देने के बजाए चुप रहना सही होगा वहीं हो सकता है आपके पार्टनर ने अंजाने में या आपकी भावना को ठेस न पहुंचाने के उद्देश्य से वह बात कही हो लेकिन अगर आप उस समय गुस्से में रिएक्ट करते हैं तो बात बिगड़ सकती है। ऐसे में बात को बदलकर कुछ और बातें करें।

एक दूसरे को दें समय
बता दें ज्यादातर झगड़े एक दूसरे को वक्त न देने या बातचीत न होने के कारण होते हैं। इसलिए अपने पार्टनर के साथ वक्त बिताएं। आज कल अक्सर ऐसा होता है कि कपल साथ तो होते हैं लेकिन उनका समय या तो फोन पर मैसेज और कॉल पर दूसरों के साथ बीतता है या किसी अन्य बातों में। लेकिन जब एक दूसरे के साथ हों तो हर पल को खुल कर एंजॉय करें।  

ये भी पढे़ं- त्योहार का मजा करना चाहते हैं दोगुना?, बैसाखी के मौके पर बनाएं ये स्वादिष्ट डिशेज