ट्यूनीशिया के पास नौका डूबी, यूरोप जा रहे 25 प्रवासियों की मौत...15 अन्य लोग लापता  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ट्यूनिस। ट्यूनीशिया के तट से दूर भूमध्य सागर में यूरोप की ओर जा रही एक नौका के डूब जाने से उसमें सवार कम से कम 25 प्रवासियों की मौत हो गई और 15 अन्य लोग लापता हैं। ट्यूनीशिया के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

स्फैक्स के अभियोजक फाउजी मसौदी ने ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि ट्यूनीशियाई तट रक्षक बलों ने गुरुवार को पूर्व-मध्य ट्यूनीशिया में स्थित बंदरगाह एसफैक्स के तट के पास नाव के नीचे फंसे 15 लोगों के शव बरामद किए। उन्होंने बताया कि इससे पहले बुधवार को तटरक्षक बलों ने 10 शव बरामद किए थे और 72 प्रवासियों को बचाया था। अभियोजक ने कहा कि जीवित बचे लोगों से मिली जानकारी के आधार पर नाव में सवार 15 से 20 अन्य लोग अब भी लापता हैं। मसौदी ने बताया कि मृतकों और बचाए गए लोगों में से लगभग सभी लोग उप सहारा अफ्रीका के निवासी हैं। 

पाकिस्तान में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत, तीन घायल
 इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुई एक सड़क दुर्घटना में कम से कम चार लोगों की मौत हो गयी, तीन अन्य घायल हो गये और कई लापता बताये गए हैं। मीडिया ने आज पुलिस के हवाले से बताया कि दुर्घटना ऊपरी कोहिस्तान इलाके में गुरुवार रात एक यात्री वैन के खड्ड में गिरने से हुई। उन्होंने बताया कि वैन में 12 से अधिक लोग सवार थे। इस दुर्घटना में घायल हुए वैन चालक समेत तीन लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के कारण का पता नहीं चल सका हैं। 

ये भी पढ़ें : उत्तर कोरिया ने ठोस-ईंधन आधारित लंबी दूरी की मिसाइल का किया परीक्षण

 

संबंधित समाचार