रामपुर : परसा खेड़ा में आला हजरत ट्रेन पर पथराव, अफरा-तफरी
सूचना के बाद मौके पर पहुंची आरपीएफ, स्थानीय लोगों से ली जानकारी
रामपुर, अमृत विचार। बरेली से भुज की ओर जा रही आला-हजरत एक्सप्रेस में शुक्रवार सुबह परसाखेड़ा के पास अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया। जिससे अफरा तफरी मच गई। यात्रियों ने इस मामले की जानकारी मुरादाबाद कंट्रोल को दी। बाद में आरपीएफ अधिकारी सक्रिय हो गए। उसके बाद घटनास्थल आरपीएफ थाना रामपुर क्षेत्र का होने के कारण अज्ञात में मुकदमा दर्ज करने के बाद आरपीएफ इंचार्ज ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
शुक्रवार को जब बरेली से भुज जाने वाली आला हजरत सुबह करीब पौने सात बजे परसाखेड़ा के पास पहुंची तो अज्ञात लोगों ने ट्रेन पर पथराव शुरू कर दिया। जिससे ट्रेन में बैठे यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। इसके बाद ट्रेन रामपुर स्टेशन पर दो मिनट रुकी, लेकिन ज्यादा समय नहीं होने के कारण यात्री इस हादसे की शिकायत पुलिस को नहीं कर सके। हालांकि जब ट्रेन मुरादाबाद पहुंची, तो यात्रियों ने पुलिस को अवगत कराया। घटनास्थल परसाखेड़ा का होने के कारण रामपुर आरपीएफ इंचार्ज दिनेश कुमार मीणा को अवगत कराया गया। उसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर लोगों से ट्रेन पर पत्थर मारने की घटना के बारे में जानकारी हासिल की। उसके बाद तहरीर के आधार पर रेलवे पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
आला हजरत के एस दो, एस चार कोच में पत्थर मारकर शीशे तोड़े
घटना की जानकारी मिलने के बाद एएसआई मदन सिंह अपनी टीम के साथ परसाखेड़ा पहुंचे तो किसी ने कोई जानकारी नहीं दी परसाखेड़ा के स्टेशन मास्टर तक को कोई जानकारी नहीं थी। उसके बाद ट्रेन स्कोर्ट ड्यूटी में तैनात मोसीन ने बताया कि हम लोग ट्रेन में चल रहे थे तभी यात्री मनोज कुमार ने बताया कि ट्रेन में किसी ने पत्थर फेंके जिससे शीशे टूट गए। यात्री प्रतापगढ़ का रहने वाला है। वह बरेली से अजनार जा रहा था। वह एस दो में सफर कर रहा था।
परसा खेड़ा, गोकुलपुर, गोदिया गांवों में जाकर लोगों को किया जागरूक
शनिवार को आरपीएफ इंचार्ज दिनेश कुमार मीणा, एसआई विजय प्रकाश, सिपाही अंकित कुमार, प्रशांत कुमार के साथ परसा खेड़ा, गोकूलपुर, गोदिया गांवों पहुंचे। उसके बाद कल की घटना को लेकर लोगों से जानकारी हासिल की। साथ ही इस प्रकार नही करने के बाद बताया,कहा कि ऐसी घटनाएं करने पर सजा मिलती है।
शुक्रवार को आला हजरत पर परसाखेड़ा के पास किसी ने एस दो और एस चार कोच पर पथराव करने से खिड़की के शीशे तोड़ दिए। इस मामले में अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। -दिनेश कुमार मीणा, आरपीएफ इंचार्ज
ये भी पढ़ें:- रामपुर में कुछ देर को रुके फिल्म अभिनेता मनोज वाजपेयी
