मुजफ्फरनगर में साढ़े तीन साल की बच्‍ची से 10 वर्षीय लड़के ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक स्कूल की साढ़े तीन साल की बच्‍ची के साथ पहली कक्षा में पढ़ने वाले 10 वर्षीय छात्र ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने रविवार को बताया कि आरोपी बालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, यह घटना शनिवार को हुई। 

उन्होंने बताया कि आरोपी लड़का पहली कक्षा का छात्र है, जबकि लड़की प्लेग्रुप में पढ़ती है। अधिकारी के अनुसार, पुलिस ने लड़के को हिरासत में ले लिया है, जबकि लड़की को चिकित्सा जांच के लिए भेजा गया है। 

उन्होंने इस संबंध में लड़की के परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत का हवाला देते हुए कहा कि लड़की को स्कूल की छत पर ले जाया गया और फिर लड़के ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के मुताबिक, घटना के बारे में तब पता चला, जब बच्‍ची ने अपने माता-पिता को इसकी जानकारी दी। 

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: 55 में से अभी सिर्फ 14 केंद्रों पर हुई गेहूं खरीद

संबंधित समाचार