China के GDP में 2023 की पहली तिमाही में 4.5 प्रतिशत की वृद्धि, सरकारी आंकड़ों में दी जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीजिंग। चीन के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 2023 की पहली तिमाही में 4.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई। मंगलवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। इस दौरान खपत और खुदरा बिक्री बढ़ने से अर्थव्यवस्था को ताकत मिली। 

विशेषज्ञों ने कहा कि सरकार द्वारा कोविड महामारी को लेकर सख्त नीति को छोड़ने के बाद आर्थिक गतिविधियां बढ़ी हैं। पिछले साल की इसी अवधि (जनवरी-मार्च 2022) में अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 2.9 प्रतिशत थी। कोविड-19 प्रतिबंधों को हटाने के बाद बाजारों और रेस्टोरेंट में लोगों की आवाजाही बढ़ी, जिससे सकल घरेलू उत्पाद को समर्थन मिला। 

मार्च में उपभोक्ता वस्तुओं की खुदरा बिक्री सालाना आधार पर 10.6 प्रतिशत बढ़ी। साल के पहले दो महीनों में यह आंकड़ा 7.1 प्रतिशत था। मार्च 2023 में औद्योगिक उत्पादन सालाना आधार पर 3.9 प्रतिशत बढ़ा।

ये भी पढ़ें:- 'ट्रूली कनेक्टेड' के ट्रैक 'आवारा' के लिए सिंगर Tulsi Kumar बनीं लिरिसिस्ट

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म