Kanpur: कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती से किया दुष्कर्म, जन्मदिन की पार्टी में मिलने के लिए बुलाया...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती से किया दुष्कर्म।

कानपुर के गोविंद नगर थानाक्षेत्र में कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती से दुष्कर्म किया। आरोपी ने जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए बुलाकर वारदात को अंजाम दिया।

कानपुर, अमृत विचार। फेसबुक के माध्यम से दोस्ती कर युवक ने युवती को दोस्ती कर अपने जन्मदिन की पार्टी में गोविंद नगर बुलाया। युवती के पहुंचने पर युवक ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेसुध होने पर युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया। ब्लैकमेल करने पर पीड़िता ने युवक व उसके दोस्तों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।

गुजैनी थानाक्षेत्र निवासी पीड़िता ने बताया कि कल्याणपुर निवासी युवक से उसकी फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई थी। पीड़िता ने बताया कि बीती जनवरी को युवक ने जन्मदिन के अवसर पर उसे गोविंद नगर बुलाया था। आयोजन के दौरान युवक ने पीड़िता को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला कर पिला दिया। बेसुध होने के बाद युवक ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया।

पीड़िता ने बताया कि घटना के कुछ दिन बाद से ही युवक ने अपने दोस्तों के साथ संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। विरोध करने पर युवक ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। युवती ने बताया कि इसके बाद कई मोबाइल नंबरों से उसको जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। पीड़िता ने बताया कि सोमवार देर रात वह अपने घर पर थी। इसी दौरान युवक व उसके चार दोस्तों ने उसके घर आकर पीड़िता के परिजनों के साथ मारपीट की।

पीड़िता के पिता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस कर्मियों के पहुंचने से पूर्व आरोपित मौके से भाग निकले। एडीसीपी अंकिता शर्मा ने बताया कि पीड़िता ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर दी। घटना गोविंद नगर थानाक्षेत्र की है, इसलिए गोविंद नगर पुलिस को मुकदमा पंजीकृत करने के आदेश दिए है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई है।

संबंधित समाचार