अतीक और अशरफ हत्याकांड के आरोपी पहुंचे कोर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। अतीक अहमद और अशरफ की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या करने वाले लवलेश तिवारी, सनी सिंह और अरुण मौर्य को लेकर पुलिस कोर्ट पहुँच चुकी है। तीनों को भारी सुरक्षा के बीच प्रतापगढ़ जेल से यहां लाया गया है।  

काफिले का नेतृत्व डीएसपी रैंक के अधिकारी कर रहे थे, जबकि दो अन्य बोलेरो में इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर रैंक के अफसर दल-बल के साथ मौजूद थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक डीएसपी के नेतृत्व में चल रहे इस काफिले में 60 पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। आज इन आरोपियों को लेकर SIT की रिमांड पर कोर्ट निर्णय देगा।  

ये भी पढ़ें -उत्तर कोरिया ने अपना पहला सैन्य जासूसी उपग्रह तैयार किया : किम जोंग 

संबंधित समाचार