अयोध्या में संयुक्त शिक्षा निदेशक ने संभाली कुर्सी

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

अमृत विचार, अयोध्या। शासन द्वारा नियुक्त संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज द्विवेदी ने बुधवार को यहां कार्यभार संभाल लिया। करीब 11 बजे अपने कार्यालय में पहुंचे संयुक्त शिक्षा निदेशक ने अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों से औपचारिक परिचय प्राप्त किया।
       
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने कार्यालय पहुंच उनका स्वागत किया। मंडलीय अध्यक्ष राम अनुज तिवारी, जिला मंत्री आलोक तिवारी, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी संजीव चतुर्वेदी की अगुवाई में नवागत संयुक्त शिक्षा निदेशक अयोध्या मंडल मनोज द्विवेदी का स्वागत किया गया। आलोक ने संगठन के नेताओं को आश्वस्त किया कि जो भी संगठन की जायज मांगें होंगी उसका तत्काल निस्तारण किया जायेगा। जिला उपाध्यक्ष विनोद मिश्रा, महानगर अध्यक्ष अनूप पांडेय, विनीत मिश्र, सुनील दूबे आदि उपस्थित रहे। 

भ्रष्टाचार के मामले में निलंबित हुए थे अरविंद पांडेय 
बता दें कि कुछ दिनों पहले भ्रष्टाचार के आरोप में निवर्तमान संयुक्त शिक्षा निदेशक अरविंद पांडेय को निलम्बित कर दिया गया था, जिसके बाद शासन ने कानपुर मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज द्विवेदी को यहां का अतिरिक्त प्रभार सौंपा।

ये भी पढ़ें - अयोध्या: ग्राम पंचायतों में भुगतान की मनमानी पर कसेगा शिकंजा, निगरानी करेगी एजेंसी

संबंधित समाचार