पृथ्वीराज को साहित्य के क्षेत्र में मिलेगा श्रीकरणी माता अवार्ड
भंवर पृथ्वीराज(फाइल फोटो)
बीकानेर। राजस्थान का मरुशहर बीकानेर की स्थापना दिवस 22 अप्रेल को शहर का गौरव बढ़ाने वाले भंवर पृथ्वीराज को साहित्य क्षेत्र में श्रीकरणीमाता अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा। बीकानेर की स्थापना दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित करने वाली प्रतिभाओं को इस खास मौके पर राव बीकाजी संस्थान द्वारा सम्मानित किया जाता है।
साहित्य क्षेत्र में उल्लेखनीय योग्यता अर्जित करने वाले बीकानेर के विशिष्ट, गौरवशाली व्यक्तित्व के धनी और मरुशहर का गौरव बढ़ाने वाले भंवर पृथ्वीराज रतनू को श्रीकरणी माता अवार्ड से शनिवार को मुख्य समारोह में बीकानेर के संस्थापक राव बीकाजी की प्रतिमा पूजन के बाद सम्मानित, अभिनंदित किया जाएगा। यह जानकारी संस्थान के महामंत्री विद्यासागर आचार्य ने दी।
यह भी पढ़ें- सिनेमेटोग्राफी विधेयक 2023 को मिली मंजूरी, जानिए इसमें साहित्यिक के लिए क्या है प्रावधान?
