शाहजहांपुर: लिंटर के मलबे में दबकर युवक की मौत
शाहजहांपुर, अमृत विचार। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला सरायकाइयां में शनिवार सुबह लिंटर ढहने से उसके मलबे में दबकर युवक की मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सरायकाइयां निवासी 30 वर्षीय पीरपाल उर्फ बुक्के के मकान का लिंटर काफी पुराना होने की वजह से जर्जर स्थिति में …
शाहजहांपुर, अमृत विचार। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला सरायकाइयां में शनिवार सुबह लिंटर ढहने से उसके मलबे में दबकर युवक की मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सरायकाइयां निवासी 30 वर्षीय पीरपाल उर्फ बुक्के के मकान का लिंटर काफी पुराना होने की वजह से जर्जर स्थिति में पहुंच गया था। वह कभी भी गिर सकता है।
इस खतरे को भांपते हुए बुक्के ने शनिवार सुबह खुद ही लिंटर तोड़ना शुरू कर दिया। इसी बीच अचानक लिंटर भरभराकर गिर गया। इसी के साथ मलबे के बीच में बुक्के भी फंस गया। लिंटर गिरने की आवाज सुनकर और बुक्के के घर वालों की चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हो गए और जल्दी-जल्दी मलबा हटाना शुरू कर दिया। जब उसे बाहर निकाला गया, तब उसकी हल्की सांसे चल रहीं थीं। गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
जिला अस्पताल पहुंचने पर उसे डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के चार छोटे छोटे बच्चों व पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना के बाद से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ हैै।
