अयोध्या: दहेज हत्या व प्रताड़ना में पति गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। जनपद की बीकापुर कोतवाली पुलिस ने विवाहिता की संदिग्ध मौत मामले में मुख्य आरोपी मृतका के पति को गिरफ्तार किया है। प्रकरण में मृतक के भाई ने पति,सास, ससुर,ननद कुल 4 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या और प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया था। बीकापुर कोतवाली जोहन गांव में 21 वर्षीय विवाहिता ममता …

अयोध्या, अमृत विचार। जनपद की बीकापुर कोतवाली पुलिस ने विवाहिता की संदिग्ध मौत मामले में मुख्य आरोपी मृतका के पति को गिरफ्तार किया है। प्रकरण में मृतक के भाई ने पति,सास, ससुर,ननद कुल 4 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या और प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया था।

बीकापुर कोतवाली जोहन गांव में 21 वर्षीय विवाहिता ममता पत्नी प्रदीप पटवा का शव उसके घर के भीतर साड़ी के फंदे से लटकता पाया गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने इसे प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला बताया था और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था। हालांकि मृतका के भाई प्रदीप कुमार पुत्र राजाराम निवासी मनियारपुर थाना कुड़वार जनपद सुल्तानपुर ने कोतवाली पुलिस को दी गई

तहरीर में आरोप लगाया कि उसकी बहन ममता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था।दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष के लोग अक्सर मारा पीटा करते थे। इसी के चलते उसकी बहन ममता को मार कर फांसी पर लटका दिया गया।

शनिवार को मोतीगंज पुलिस चौकी प्रभारी देवेंद्र नाथ राय ने बताया कि मृतका के भाई प्रदीप कुमार पुत्र राजाराम की तहरीर पर पुलिस ने दहेज प्रताड़ना व हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। मामले में मुख्य आरोपी मृतका के पति प्रदीप पटवा को गिरफ्तार कर चालान किया गया है।

संबंधित समाचार