UP Board Result 2023: हाईस्कूल में अनुष्का तो इंटर में शिवम बने बाराबंकी टॉपर
अमृत विचार, बाराबंकी। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा का परिणाम मंगलवार को अपराह्न जारी कर दिया गया। इसमें श्रीं सांई इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग की हाईस्कूल की छात्रा अनुष्का ने 97.17 फीसदी अंक और इंटरमीडिएट के छात्र शिवम ने 96.60 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले के टॉपर बने। इसके अलावा अन्य कॉलेज के मेधावियों ने अपनी मेधा का प्रदर्शन कर 95 फीसदी से अधिक अंक हासिल कर जिले के साथ प्रदेश की टॉपटेन सूची में अपना स्थान बनाया। परीक्षा परिणाम के बाद कॉलेज से लेकर मेधावियों के घर तक जश्न का माहौल रहा।
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की वर्ष 2022-23 की परीक्षा में जिले के 297 कॉलेज के 74840 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे। मंगलवार को बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी हुअा, इसमें 60668 छात्र-छात्राएं उतीर्ण हुए। जबकि फेल होने वाले विद्यार्थियों की संख्या 14172 रही। जिले में हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 85.54 तो इंटरमीडिएट का 75.09 रहा। मंगलवार को परीक्षा परिणाम को लेकर कॉलेजों में सुबह से ही तैयारियां थी। परीक्षा परिणाम आने के साथ ही विद्यालयों की रौनक बढ़ती गई। कॉलेज प्रबंधकों में अपने विद्यालय के परीक्षा से ज्यादा चिंता दूसरे विद्यालय के परीक्षा परिणाम के प्रति दिखी। सभी एक दूसरे से जिले में सबसे अधिक प्रतिशत किस कॉलेज का रहा यह जानने का उत्सुक थे। हालांकि प्रदेश की टॉपटेन सूची में स्थान शामिल मेधावियों के साथ जिले की टॉपटेन सूची में हाईस्कूल के 27 व इंटरमीडिएट के 23 मेधावियों ने स्थान हासिल किया। महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज में प्रबंधक राम किशोर शुक्ला व प्रधानाचार्य मुदिता पाठक ने मेधावियों का सम्मान किया। वहीं श्री सांई इंटर कॉलेज में प्रबंधक नवनीत तिवारी व सुरेंद्र वर्मा ने बच्चों को सम्मानित किया। इसी प्रकार अन्य कॉलेजों में मेधावियों को सम्मानित किया गया।
.jpg)
हाईस्कूल में जिले के टापटेन छात्र-छात्राएं
1- अनुष्का पटेल 583 97.17 श्री सांई इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग
2- विवेक रस्तोगी 580 96.67 पायनियर हाईस्कूल सत्यप्रेमीनगर
2- आकृति मिश्रा 580 96.67 बीआरजीपी इंटर कॉलेज बरैय्या सूरतगंज
3- नैंसी मिश्रा 579 96.50 श्री सांई इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग
3- स्वर्णिमा मिश्रा 579 96.50 श्री सांई इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग
4- शगुन गुप्ता 578 96.33 प्रशांत बाल विद्या मंदिर रामनगर
4- अभिनव पटेल 578 96.33 श्री सांई इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग
4- अनुष्का अवस्थी 578 96.33 श्री सांई इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग
4- सिदरा अहमद 578 96.33 श्री सांई इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग
4-दीपांशी वर्मा 578 96.33 श्री सुंदर लाल इंटर कॉलेज औरेला
5-गरिमा सिंह 577 96.17 श्री सांई इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग
5- शिक्षा वर्मा 577 96.17 श्री सुंदर लाल इंटर कॉलेज औरेला
6- उर्वशी वर्मा 576 96 महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग
7- सुरभी तिवारी 575 95.83 महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग
7- आस्था मिश्रा 575 95.83 श्री सांई इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग
7- शैली 575 95.83 श्री सांई इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग
7- साधना वर्मा 575 95.83 श्री सांई इंटर कॉलेज जैदपुर
8-सताक्क्षी गुप्ता 574 95.67 महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग
8- अनामिका पाण्डेय 574 95.67 आधुनिक बाल शिक्षा निकेतन इ.का. भिटरिया
8- गौरव चौरसिया 574 95.67 श्री सांई इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग
9- अवनीश कुमार 573 95.50 बीआरजीपी इंटर कॉलेज बरैय्या सूरतगंज
10- शालू गौतम 572 95.33 जय हिंद इंटर कॉलेज बाराबंकी
10-अभिनव शर्मा 572 95.33 श्री सांई इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग
10- दीपाली वर्मा 572 95.33 श्री सांई इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग
10 -दीपांशु पटेल 572 95.33 बीआरजीपी इंटर कॉलेज बरैय्या सूरतगंज
10- अभिषेक कुमार 572 95.33 विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भगौली तीर्थ
इंटरमीडिएट में जिले के टॉपटेन छात्र-छात्राएं
1- शिवम पटेल 483 96.60 श्री सांई इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग
2-साक्षी दीक्षित 482 96.40 महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग
2-स्वीकार वर्मा 482 96.40 श्री सांई इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग
2- तुषार भट्ठ 482 96.40 श्री सांई इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग
2- विवेक कुमार 482 96.40 श्री सांई इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग
3-लकी शुक्ला 479 95.80 प्रशांत बाल विद्या मंदिर रामनगर
3- सौम्या वर्मा 479 95.80 शिवराम सिंह इंटर कॉलेज जैदपुर रोड
4-सचिन गुप्ता 478 95.60 रामसेवक यादव स्मारक इं.कॉ. मालिनपुर,रामसनेहीघाट
5-प्रज्ञा वर्मा 477 95.40 महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग
5- काव्यांजली सिंह 477 95.40 द मार्डन एकेडमी इंटर कॉलेज जैदपुर
5- शालिनी शर्मा 477 95.40 आचार्य श्री चंद्रदेवी इंटर कॉलेज फतेहपुर
6- प्रज्ञा सिंह 476 95.20 महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग
7-लीलाशी वर्मा 474 94.80 महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग
7- यशोवर्धन श्रीवास्तव 474 94.80 युगांतर इंटर कॉलेज फतेहपुर
8- रौनक वर्मा 473 94.60 श्री सांई इंटर कॉलेज जैदपुर
8- शैलजा वर्मा 473 94.60 श्री सांई इंटर कॉलेज जैदपुर
9-शिफा फातिमा 471 94.20 चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज रसौली
9-अविरल श्रीवास्तव 471 94.20 श्री सांई इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग
9- आयुषी वर्मा 471 94.20 बीआरजीपी इंटर कॉलेज बरैय्या सूरतगंज
9- मुस्कान वर्मा 471 94.20 श्री सांई इंटर कॉलेज जैदपुर
10- श्रेशा वर्मा 469 93.80 बीआरजीपी इंटर कॉलेज बरैय्या सूरतगंज
10- दिव्यांशी वर्मा 469 93.80 शिवराम सिंह इंटर कॉलेज जैदपुर रोड
10- निधि प्रजापति 469 93.80 शिवराम सिंह इंटर कॉलेज जैदपुर रोड
हाईस्कूल
पंजीकृत विद्याथी- 44985
परीक्षा मे शामिल- 42768
उत्तीर्ण - 36585
रिजल्ट प्रतिशत- 85.54
इंटरमीडिएट
पंजीकृत विद्याथी- 34045
परीक्षा मे शामिल- 32072
उत्तीर्ण - 24082
रिजल्ट प्रतिशत- 75.09
वर्जन-
जिले के मेधावियों ने प्रदेश के टॉपटेन सूची में नाम दर्ज कराने के साथ बेहत्तर प्रदर्शन किया है। जिले में हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 85.54 तो इंटरमीडिएट का 75.09 रहा। सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं है। वहीं असफल हुए छात्र मेहनत कर अगली परीक्षा में शामिल होकर बेहतर प्रदर्शन करे यहीं शुभकामना है।
ओपी त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक
ये भी पढ़ें -
