छत्तीसगढ़ : सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के सहगांव के करीब एक कार और ट्रक के बीच हुई टक्कर में कार में सवार चंपा साहू (42 वर्ष), उनकी मां अहिल्या साहू और बेटी खुशी साहू (16) की मौत हो गई। 

अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस को जानकारी मिली है कि गिधाली गांव निवासी चंपा साहू ने बुधवार को नयी कार खरीदी थी और वह बृहस्पतिवार को कार में सवार होकर अपने परिवार के साथ देवी दर्शन के लिए राजनांदगांव जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल डोंगरगढ़ जा रहा था। उन्होंने बताया कि देर शाम वापसी के दौरान जब साहू का परिवार सहगांव के करीब पहुंचा, तो उनकी कार सड़क पर एक भैंस से टकराकर अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी। 

अधिकारियों के अनुसार, इस घटना में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चंपा साहू के पिता, पत्नी और एक बेटा घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया और मृतकों के शवों व घायलों को अस्पताल भेजा गया। अधिकारियों के मुताबिक, घायलों को राजनांदगांव के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है। 

ये भी पढ़ें- शहीदों के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा : बघेल 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका