Video : फिल्म Adipurush का 'राम सिया राम' गाने का ऑडियो टीजर रिलीज, जानकी बनीं कृति की आंखों से छलके आंसू

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

मुंबई। मां सीता नवमी के अवसर पर फिल्म आदिपुरुष का गाना 'राम सिया राम' के ऑडियो टीज़र के साथ नया मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। मां सीता नवमी के शुभ अवसर पर, टीम आदिपुरुष ने कृति सैनोन अभिनीत जानकी के एक आकर्षक मोशन पोस्टर के साथ-साथ मधुर गीत 'राम सिया राम' के ऑडियो टीज़र का अनावरण कर विशेष श्रद्धांजलि अर्पित की है। 

जानकी के पात्र में कृति सैनन पवित्रता, दिव्यता और साहस का प्रतिनिधित्व करती हैं। राम सिया राम की मधुर धुन राघव के प्रति जानकी की अटूट प्रेम की भावना को पूरी तरह से समाहित करती है। आदिपुरुष का निर्देशन ओम राउत ने किया हैं और टी-सीरीज़ के भूषण कुमार और कृष्ण कुमार, ओम राउत, प्रसाद सुतार और रेट्रोफाइल्स के राजेश नायर द्वारा निर्मित है।

https://www.instagram.com/p/CrmotoLrwdV/

 फिल्म 'आदिपुरुष' को 2डी, 3डी, आईमैक्सजैसे फॉर्मेट में रिलीज किया जाएगा। फिल्म 'आदिपुरुष' दुनिया भर के करीब 20 हजार स्क्रीन्स पर 16 जून को रिलीज होगी। 

ये भी पढ़ें :  VIDEO : विद्युत जामवाल की फिल्म 'आईबी 71' का नया प्रोमो रिलीज 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

पॉवर कॉर्पोरेशन का स्मार्ट प्रीपेड मीटर बना बिजली का दुश्मन, उपभोक्ताओं का फूट रहा आक्रोश, रेतिया इलाके में नाराज उपभोक्ता ने कूचले मीटर
प्रदेश भर में 394 प्रशिक्षकों की तैनाती, लखनऊ में 31 एडहॉक को मिला जिम्मा, प्रशिक्षण में खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास
'फार्मर रजिस्ट्री' नहीं करा पाने वाले किसानों को मिलेगा एक और मौका, कानपुर में 6 अप्रैल से विशेष अभियान
केशव मौर्य का विपक्ष पर तीखा हमला, कहा- सत्ता खोने की बौखलाहट में हैं राहुल, अखिलेश और ममता
लखनऊ जंक्शन पर निर्माण कार्य से बढ़ी यात्रियों की परेशानी, मार्ग परिवर्तन और ठहराव की जानकारी के अभाव में बढ़ी दिक्कत