VIDEO : विद्युत जामवाल की फिल्म 'आईबी 71' का नया प्रोमो रिलीज 

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

फिल्म में विद्युत जामवाल एक अंडरकवर एंजेट के किरदार में नजर आएंगे

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल की आने वाली फिल्म 'आईबी 71' का नया प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। संकल्प रेड्डी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'आईबी 71' भारतीय खुफिया एजेंसी और पाकिस्तान के बीच युद्ध के इर्द-गिर्द घूमेगी। फिल्म आईबी 71 का नया प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में विद्युत जामवाल एक अंडरकवर एंजेट के किरदार में नजर आएंगे। वीडियो में विद्युत जामवाल को इंटेलिजेंस ब्यूरो के एक मास्टर जासूस के रूप में दिखाया गया है, जो हमेशा दुश्मन से दस कदम आगे रहते हैं।

https://www.instagram.com/p/Crkd4JCtSSD/?hl=en

विद्युत ने बताया, इस स्पेशल प्रोमो के साथ, हम यह दिखाना चाहते थे कि इंटेलिजेंस ब्यूरो हमेशा सतर्क रहता है, चाहे कुछ भी हो। एक जासूस के लिए, यह केवल शारीरिक ताकत ही नहीं बल्कि तेज दिमाग और दुश्मन की हर चाल का अनुमान लगाने की क्षमता के बारे में भी है। 'आईबी 71' एक ऐसी फिल्म है जो आपको भारत के इंटेलिजेंस ब्यूरो की रोमांचकारी दुनिया की एक झलक दिखाएगी।' 

विद्युत जामवाल ने फिल्म आईबी71 को अपने प्रोडक्शन हाउस एक्शन हीरो के बैनर तले को-प्रोड्यूस भी किया है। इसके अलावा टी-सीरीज, रिलायंस एंटरटेनमेंट और अब्बास सैय्यद मूवी को प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म की कहानी आदित्य शास्त्री ने लिखी है। यह फिल्म 12 मई , 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

ये भी पढ़ें :  Jiah Khan : चर्चित हस्तियों की आत्महत्या के मामले जो कानूनी लड़ाई तक पहुंचे

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Lucknow Fire Tragedy : सूचना के 45 मिनट बाद पहुंची अग्निशमन की टीम, पुलिस ने संभाला मोर्चा, इंस्पेक्टर व दो सिपाहियों ने हथौड़े से तोड़ी दीवार
Lucknow Fire Tragedy : लखनऊ पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, घटनास्थल का लिया जायजा, पीड़ितों से भी करेंगे मुलाकात
Lucknow Fire Tragedy : अलीगंज कोचिंग सेंटर अग्निकांड में अबतक 18 की मौत, CM ने की हाई लेवल मीटिंग, दो सदस्यीय एसआईटी गठित
Lucknow Fire Tragedy : 14 मिनट में पहुंचीं 22 एंबुलेंस, हादसे के बाद अलर्ट मोड में 108-102 सेवाएं, घायलों को तत्काल ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया
Lucknow Fire Tragedy : ट्रॉमा सेंटर में चीखें, आंसू और टूटते सपने... अपनों की तलाश में भटकते परिजनों की सिसकियों से गूंज उठा परिसर