केशव मौर्य का विपक्ष पर तीखा हमला, कहा- सत्ता खोने की आशंका से बौखलाहट में हैं राहुल, अखिलेश और ममता

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

प्रयागराजः उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये सभी नेता सत्ता से बाहर होने की आशंका के कारण बौखलाहट में हैं।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जिस प्रकार राष्ट्रीय स्तर पर राहुल गांधी और उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव सत्ता से दूर हैं, उसी तरह पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को भी सत्ता जाने का आभास हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल का विकास बाधित हुआ है। उन्होंने कहा कि कभी जिस राज्य की तुलना महाराष्ट्र से की जाती थी, वह अब विकास के मामले में पीछे रह गया है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए पूर्ववर्ती वामपंथी सरकारों और तृणमूल कांग्रेस, दोनों को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। उपमुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव पर भी हमला करते हुए कहा कि उनके शासनकाल में उत्तर प्रदेश में विकास कार्य नहीं हुए, जिसके चलते 2017 में जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर कर दिया। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी के कार्यकाल को याद करती है तो कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर चिंता जताती है। मौर्य ने आरोप लगाया कि सपा सरकार के दौरान प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब थी और आमजन, विशेषकर महिलाएं व व्यापारी, खुद को असुरक्षित महसूस करते थे।

संबंधित समाचार