प्रदेश भर में 394 प्रशिक्षकों की तैनाती, लखनऊ में 31 एडहॉक को मिला जिम्मा, प्रशिक्षण में खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार: प्रशिक्षु खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से खेल विभाग ने प्रदेश भर में विभिन्न खेलों के लिए 394 प्रशिक्षकों की तैनाती की है। इन प्रशिक्षकों को एक अप्रैल से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए थे, जिसके बाद अधिकांश स्थानों पर उन्होंने प्रशिक्षण कार्य शुरू भी कर दिया है। 

खेल विभाग के अनुसार एथलेटिक्स, कबड्डी, क्याकिंग एंड कैनोइंग, कराटे, कुश्ती, क्रिकेट, खो-खो, जिम्नास्टिक, जूडो, टेबल टेनिस, तलवारबाजी, ताइक्वांडो, नेटबॉल, तैराकी, पावरलिफ्टिंग, वेटलिफ्टिंग, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, बैडमिंटन, रोइंग, वुशू, शूटिंग, साइकिलिंग, हॉकी और हैंडबॉल समेत कई खेलों में इन प्रशिक्षकों की नियुक्ति की गई है। 

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि यह पहली बार है जब सभी प्रशिक्षकों का चयन खेल निदेशक की ओर से स्वयं साक्षात्कार के माध्यम से किया गया। दो दिन तक चले इस चयन प्रक्रिया में लगभग 425 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें से 394 को प्रशिक्षक के रूप में नियुक्त किया गया। प्रशिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी कार्यप्रणाली की नियमित डायरी तैयार करें और प्रशिक्षण से संबंधित रिपोर्ट मुख्यालय को भेजें। 

इसके साथ ही तीन माह बाद उनके कार्य का मूल्यांकन भी किया जाएगा। लखनऊ के विभिन्न स्टेडियमों में 31 एडहॉक प्रशिक्षकों की तैनाती की गई है, जिससे यहां प्रशिक्षण शिविरों में खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास और मार्गदर्शन मिल सकेगा। खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि प्रदेश भर में प्रशिक्षकों की तैनाती के निर्देश जारी कर दिए गए हैं और इसका उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को निखारना है।

लखनऊ में तैनात प्रशिक्षकखेल प्रशिक्षक
एथलेटिक्ससाहिल हुसैन नकवी, ज्योति निषाद
कबड्डीटिंकू कुमार
क्रिकेटमो. आसिफ रजा खान, राहुल कुमार
जिम्नास्टिकरविकांत
टेबल टेनिसअभिषेक कुमार सिंह, आकाश द्विवेदी
तलवारबाजीतुषिता सिंह
ताइक्वांडोरिजवान अहमद, विकास यादव
पॉवरलिफ्टिंगशत्रुघन लाल
फुटबॉलअमित कुमार मंडल
बॉक्सिंगकृपा शंकर
बॉस्केबॉलसविता पाण्डेय, वैभव तोमर
बैडमिंटनअमर सिंह यादव, विपुल वर्मा, जय सिंह यादव
वेटलिफ्टिंगसैय्यद वासिफ हुसैन, संजय त्रिपाठी
लॉन टेनिस समीक्षा, आदर्श चौधरी
वॉलीबालसाधना सिंह, संजय कुमार राय,
साइकिलिंगरोहित विक्रम सिंह
हॉकीविवेक सिंह, उपेंद्र चौहान
हैंडबालअंकिता रत्न, मो. तौहीद
वुशूरामदास रावत
ये भी पढ़ें : 
लखनऊ जंक्शन पर निर्माण कार्य से बढ़ी यात्रियों की परेशानी, मार्ग परिवर्तन और ठहराव की जानकारी के अभाव में बढ़ी दिक्कत

संबंधित समाचार