Banda News: मां ने बेटी को युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा, जड़े दो तमाचे, किशोरी ने किया ऐसा, सब रह गए दंग
बांदा में किशोरी ने फांसी लगाकर जान दी।
बांदा के नरैनी कोतवाली क्षेत्र के मगौरा गांव में मां ने बेटी को युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखकर बेटी की पिटाई कर दी। इससे नाराज किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
बांदा, अमृत विचार। मां ने अपनी बेटी को पड़ोसी युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया, इससे नाराज मां ने बेटी को दो तमाचे जड़ दिए। बेटी ने कमरे के अंदर छप्पर की धन्नी में रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। भेर में मां की नींद खुली तो देखा बेटी का शव फंदे पर लटक रहा था। शव देखते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जिले के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी ने शनिवार की रात कमरे के अंदर छप्पर की धन्नी में रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। भेर में मां की नींद खुली तो देखा कि वह फंदे पर लटकी थी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। किसी तरह फंदा काटकर उसे नीचे उतार लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
मृतका के पिता ने बताया कि वह शनिवार को मवेशियों के लिए भूसा लेने अतर्रा चला आया था। घर में उसकी पत्नी बौरी और बेटियां थीं। पिता ने बताया कि रात को उसकी बेटी पड़ोसी युवक के साथ घर में मौजूद थी। मां ने उसे आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इस पर मां ने बेटी को दो तमाचे जड़ दिए और युवक को भी पीटा। युवक तो वहां से भाग खड़ा हुआ। शोरगुल सुनकर मुहल्ले पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए। ग्लानिवश किशोरी कमरे के अंदर घुस गई। उसने रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
मृतका पांच बहनों में तीसरे नंबर की थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने आपत्तिजनक स्थिति जैसी बात नहीं बताई है, फिर भी वह मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं।
