लखनऊ महानगर क्षेत्र से 35 भाजपा नेताओं का निष्कासन, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुई कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

लखनऊ/अमृत विचार। भाजपा में लगातार बागियों पर कार्रवाई का दौर जारी है। इसी क्रम में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी महानगर लखनऊ से 35 नेताओं को निकाय चुनाव में पार्टी से अधीकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त के आरोप में छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। 

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के निर्देश पर नगर निगम चुनाव 2023 में लखनऊ महानगर क्षेत्र के वार्ड में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में स्वयं अपने परिजनों को चुनाव लड़ा रहे लोगों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

निष्कासित होने वालों में सुरेश अवस्थी महाकवि जयशंकर प्रसाद वार्ड, दिलीप श्रीवास्तव मैथिलीशरण गुप्त वार्ड, अमित मौर्य फैजुल्लागंज-2 वार्ड, सुभाषिनी मौर्या फैजुल्लागंज-2 अनुराग पांडे मल्लाही टोला वार्ड,अमित सोनकर लाल कुआं वार्ड, भारत राजपूत बालागंज, विजय मिश्रा आलमनगर, आदित्य कुमार गौड़ फैजुल्लागंज-3,रंजना मिश्रा विद्यावती-1, उत्तम मिश्रा विद्यावती-1, मनोज शर्मा विद्यावती-1, सुरेंद्र रावत सरोजनीनगर -2 अंजली सिंह लोहिया नगर वार्ड, रिंकू जायसवाल नजरबाग यदुनाथ सान्याल, सुमन जायसवाल नजरबाग यदुनाथ सान्याल, नंदनी मिश्रा रफी अहमद किवई।

रूद्र देव दुबे खरिका-1, ममता सिंह खरिका-2 संतोष सिंह सेंगर खरिका-2, ममता रोहित अटल बिहारी वार्ड, राजकुमार रोहित अटल बिहारी  वार्ड, विष्णु अवस्थी हैदरगंज-2 राजेश वर्मा हैदरगंज-1, कल्लू चौरसिया कन्हैया माधवपुर,अमित जयसवाल कन्हैया माधवपुर-2 सुनील शुक्ला अंबरगंज, नवीन चौधरी लाल बहादुर शास्त्री द्वितीय, अमित शुक्ला बाबू जगजीवन राम वार्ड, के के शुक्ला गुरुनानक नगर वार्ड, रामू सान्याल लाल कुआं, अवधेश गुप्ता बाबू बनारसी दास वार्ड, अर्जुन सोनकर लालजी टंडन वार्ड,सूर्यपाल सिंह मोतीलाल नेहरू चंद्रभानु गुप्त नगर कैंट यह जानकारी देते हुए महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि इन लोगों को 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है जो विरोधी गतिविधियों में संलिप्त थे।

यह भी पढ़ें:-प्रतापगढ़ में भीषण सड़क हादसा, कार और ई-रिक्शा की टक्कर में चार की मौत, तीन घायल

 

संबंधित समाचार