UP Nikay Chunav 2023 : आज शाम 6 बजे थम जायेगा प्रथम चरण का प्रचार, जानिए किन जिलों में 4 मई को होगी Voting  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। यूपी में निकाय चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 4 मई को होगा। इसके लिए सभी पार्टियों के प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार मंगलवार शाम 6 बजे समाप्त हो जाएगा। इससे पहले मंगलवार को निकाय प्रत्याशियों ने अपने पक्ष में लोगों से मिलकर वोट देने की अपील की। पहले चरण में यूपी के 37 जिलों में मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी। इसको लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं। यदि कहीं भी शाम छह बजे के बाद प्रचार हुआ तो कार्रवाई होगी। 

इन जिलों में 4 मई को पड़ेंगे वोट  
चार मई को निकाय चुनाव में पहले चरण की वोटिंग शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर,अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, झांसी, जालौन, ललितपुर, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, उन्नाव, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, और जौनपुर जिलों में संपन्न होगी।

ये भी पढ़ें -प्रयागराज में CM योगी ने किया भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार, कहा- जो जैसा करता है - वैसा भरता है

संबंधित समाचार