Neetu Singh के साथ 'Naatu Naatu' गाने पर Padmini Kolhapure ने किया डांस, देखिए VIDEO
पद्मिनी और नीतू के इस वीडियो को देखकर फैंस रिएक्शन दे रहे हैं
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरी ने सुपरहिट फिल्म आरआरआर के गाना नाटू नाटू पर डांस किया है। नीतू कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों एक साथ आरआरआर के गाने 'नाटू-नाटू' पर डांस करती नजर आ रही हैं।
https://www.instagram.com/p/CrvAQ5JJMoN/
शेयर किए गए वीडियो में पद्मिनी और नीतू किसी के घर पर हैं। इस दौरान नीतू ब्लैक ब्लैक एंड व्हाइट फॉर्मल लुक में नजर आ रही हैं। वहीं पद्मिनी ने ब्लू टॉप और ब्लैक ट्राउजर पहना है। वीडियो शेयर करते हुए पद्मिनी ने कैप्शन में लिखा, 'मेरी पसंदीदा नीतू कपूर के साथ नाटू-नाटू गाने पर डांस।' पद्मिनी और नीतू के इस वीडियो को देखकर फैंस रिएक्शन दे रहे हैं।
कैटरीना कैफ के साथ काम करेंगे कार्तिक आर्यन!
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन अभिनेत्री कैटरीना कैफ के साथ काम करते नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड में चर्चा है कि निर्देशक कबीर खान एक फिल्म बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है।इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और कैटरीना कैफ की जोड़ी होगी।फिल्म की शूटिंग इसी साल अक्टूबर से शुरू हो सकती है। बताया जा रहा है कि कबीर खान की इस फिल्म में कार्तिक आर्यन एक बार फिर फुल एक्शन करते हुए दिखाई देंगे। इससे पहले कार्तिक फिल्म शहजादा में एक्शन करते दिखाई दिए थे। फिलहाल कबीर एक्शन-रोमांस के प्लॉट पर ध्यान केंद्रित कर फिल्म की कहानी लिख रहे हैं।
ये भी पढ़ें : दिनेश लाल यादव निरहुआ ने शुरू की फिल्म 'हमार नाम बा कन्हैया' की शूटिंग, बोले-भोजपुरी सिनेमा दिन-ब-दिन शिखर की ओर अग्रसर...
