नारायणपुर में एक नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में पांच लाख रुपये का ईनामी एक नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आज आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा ने बताया कि एलओएस कमांडर मोटूराम मण्डावी उर्फ मनोज मण्डावी ने आत्मसमर्पण कर दिया। उस पर पांच लाख का ईनाम था। आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौट आया है। चौदह साल तक जंगलों में खानाबदोश की जिंदगी गुजर बसर करने के बाद आखिरकार नक्सली कमांडर का भ्रम टूट गया और वह मुख्यधारा में लौट आया हैं।

ये भी पढ़ें : आरोप पत्र में संजय सिंह का नाम गलती से नहीं बल्कि जानबूझकर डाला गया: आप