UP Nikay Chunav 2023 : Fatehpur में 1229 उम्मीदवार के भाग्य का फैसला कल, बूथ पहुंचीं 472 पोलिंग पार्टियां
फतेहपुर में 1229 उम्मीदवार के भाग्य का फैसला कल।
फतेहपुर में 1229 उम्मीदवार के भाग्य का फैसला कल। 472 पोलिंग पार्टियां बूथ पहुंचीं। विज्ञान भवन से पोलिंग बूथ के लिए सारी पार्टियां दोपहर तक रवाना हो गईं। रवानगी स्थल की व्यवस्थाओं पर आला अफसरों की नजरें दौड़ती रही।
फतेहपुर, अमृत विचार। नगरीय निकाय के इस बार 10 सीट के होने वाले गुरुवार मतदान को कराने को 472 पोलिंग पार्टियां, देर दोपहर तक अपने अपने बूथ पहुंच गईं। रवानगी स्थल पर कुछेक दिक्कतों को छोड़कर बाकी सारी व्यवस्थाएं बेहतर होने से पोलिंग पार्टियों को गतंव्य तक पहुंचने में किसी प्रकार की तकलीफ नहीं गई।
गुरुवार सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक चलने वाली मतदान प्रक्रिया का तीन लाख 90 हजार 761 मतदाता हिस्सा बनेंगे। दो नगर पालिका व आठ नगर पंचायत के 174 वार्ड के लिए हो रहे इस चुनाव के लिए 173 मतदान केंद्र व 472 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।
बुधवार को सुबह से ही पोलिंग पार्टियों का विज्ञान भवन में दमदम दिखने लगा जो घड़ी की टिकटिक के साथ बढ़ता गया। देखते ही देखते विज्ञान भवन का परिसर मतदान कार्मिकों से भर गया। इस चुनाव को कराने के लिए 472 पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं। इसके अलावा 52 टीम को रिजर्व में रखा गया है ताकि जरूरत पड़ने पर इनका इस्तेमाल किया जा सके। सुबह 10 बजे से रवानगी की राह दिखाना शुरू हो गई। म
तदान कार्मिकों को किस गाड़ी में बैठना है। अगर कोई समस्या आ रही है तो वह किस डेस्क पर पहुंचकर उस पर बात कर सकते हैं। ऐसी तमाम जानकारियां देने का काम एनाउंसमेंट के जरिए होता रहा। रवानगी स्लिप को लेकर विज्ञान भवन में तमाम कार्मिकों को परेशान देखा गया। जो कभी इधर भागते नजर आए तो कभी उधर। जिला निर्वाचन अधिकारी श्रुति के समक्ष भी यह मामला रखा गया।
मतदान कार्मिकों की इस समस्या को दूर कराने को आला अफसर ने जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देशित किया। जिला निर्वाचन अधिकारी निकायवार रवानगी डेस्क का मुआयना करते हुए मौजूद मतदान कार्मिकों की जुबानी भी सुनने का प्रयास किया।
भैया कोशिश तो खूब की लेकिन
निकाय चुनाव को लेकर तमाम कार्मिक उत्सुक नजर आए तो कई के चेहरों से इसकी मुखालफत झलकती रही। विज्ञान भवन में बैलेट बाक्स लेकर खड़ी एक महिला कार्मिक को मोबाइल पर कुछ ऐसी ही दलील पेश करते सुना गया। महिला का कहना रहा कि भैया कोशिश तो खूब की लेकिन हमारी ही किस्मत साथ नहीं रही। आपका प्रयास जैसा भी रहा अच्छा रहा।
बस से गंतव्य कराने की कराई गई व्यवस्था
रवानगी स्थल विज्ञान भवन से बुधवार को पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी श्रुति को एसपी राजेश कुमार सिंह के साथ निकायवार बने काउंटर की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ट्रैवल व्यवस्था पर निगाहें दौड़ाते देखा गया। सभी मतदान कार्मिकों को बस की उपलब्धता कराए जाने से विधानसभा व लोकसभा जैसा ट्रैवल मुद्दे पर हो हल्ला नहीं मच सका।
