UP Nikay Chunav 2023 : झांसी में पकड़ा गया फर्जी Voter, गलत आधार से मतदान का लगा आरोप
झांसी, अमृत विचार। झांसी में निकाय चुनाव के दौरान एक व्यक्ति को फर्जी वोटिंग के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये व्यक्ति वार्ड संख्या 30 में गलत आधार कार्ड लेकर पहुंचा। मतदान के दौरान जब गड़बड़ी पकड़ी गई, तो ये व्यक्ति पुलिस से भिड़ गया। काफी देर तक बहसबाजी के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
ये भी पढ़ें -UP Nikay Chunav 2023 : मतदाताओं से दुर्व्यवहार करने पर हटाए गए पीठासीन अधिकारी
