UP Nikay Chunav 2023 : मतदाताओं से दुर्व्यवहार करने पर हटाए गए पीठासीन अधिकारी
अमृत विचार, लखनऊ। नगर के जोन 7 में एक पीठासीन अधिकारी को हटा दिया गया। उनके खिलाफ मतदाताओं ने दुर्व्यवहार की शिकायत की है। उनकी जगह दूसरे पीठासीन अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है। गुरुवार को नगर निगम के जोन सात के अंतर्गत आने वाले शहीद भगत सिंह द्वितीय वार्ड बूथ नंबर 1324 के पीठासीन अधिकारी खालिद अमीद के खिलाफ कंट्रोल रूम पर शिकायत की गई। मतदाताओं ने आरोप लगाया कि पीठासीन अधिकारी दुर्व्यवहार कर रहे हैं। इससे मतदान नहीं हो पा रहा है।
शिकायत पर कंट्रोल रूम से जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट को भेजा गया और सम्बंधित पीठासीन अधिकारी को हटाकर दूसरे को तैनात किया गया। वहीं, जोन 2 के वार्ड नंबर 79 के रेड रोज स्कूल पोलिंग सेंटर पर ईवीएम का एक बटन काम न करने की शिकायत आई। इससे मतदान प्रभावित रहा। ईवीएम ठीक कराई गई। इसके अलावा जोन चार के वार्ड 14 भरवारा मल्हौर के बूथ संख्या 355 और 360 पर बड़ी संख्या में मतदाता सूची से नाम गायब की शिकायत रही। वहां दूसरी मतदाता सूची भेजी गई।
ये भी पढ़ें - UP Nikay Chunav 2023 : प्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य और MLA सिद्धार्थ नाथ सिंह ने किया मतदान
