UP Nikay Chunav 2023 : प्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य और MLA सिद्धार्थ नाथ सिंह ने किया मतदान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। यूपी नगर निगम चुनाव में आज सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सुबह सिविल लाइन इलाके में महर्षि बाल्मीकि स्कूल में पत्नी के साथ मतदान किया। उन्होंने कहा कि लोगो को अपने मताधिकार का उपयोग करना चाहिये। सभी को मतदान करना चाहिए। एक-एक वोट की कीमत होती है।

वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने जीएचएस गर्ल्स इंटर कॉलेज में मतदान किया। उन्होंने कहा कि निकाय चुनावों में भाजपा के सभी प्रत्याशी भारी मतों से अपनी जीत दर्ज करेंगे। नगर निकाय चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री, व शहर पश्चिमी के विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने सिविल लाइंस स्थित जीएचएस गर्ल्स इंटर कॉलेज में अपने मताधिकार का प्रयोग कर मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी को एकतरफा वोट पड़ रहा है, और हमारी जीत सुनिश्चित है।

ये भी पढ़ें -  गोरखपुर : सीएम योगी ने पहले किया मतदान, फिर किया जलपान 

संबंधित समाचार