Kanpur : स्वरूप नगर में बनेगा 100 करोड़ से व्यवसायिक काम्प्लेक्स, नगर निगम कराएगा निर्माण, ले पूरी जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर के स्वरूप नगर में बनेगा 100 करोड़ से व्यवसायिक काम्प्लेक्स।

कानपुर के स्वरूप नगर में बनेगा 100 करोड़ से व्यवसायिक काम्प्लेक्स। 5 हजार वर्गमीटर की जमीन पर 8 फ्लोर का काम्प्लेक्स बनेगा। वहीं, घंटाघर की जगह जून में काम शुरू होगा। जिसका नगर निगम निर्माण कराएगा।

कानपुर, अमृत विचार। स्वरूप नगर में नगर निगम व्यवसायिक कांप्लेक्स बनाने जा रहा है। घंटाघर की लगभग पांच हजार वर्गमीटर जमीन पर कांप्लेक्स बनाया जाएगा। नगर निगम ने शहर के पहले आठ मंजिला कांप्लेक्स को लेकर रूप रेखा तैयार हो चुकी है इसमें बेसमेंट भी बनाया जाएगा। संभावना है कि जून 2023 के बाद से कांप्लेक्स बनाने का काम शुरू हो जाएगा।

नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक इस व्यवसायिक कांप्लेक्स को लगभग 100 करोड़ रुपये से निर्माण करवाया जाएगा। इसमें सभी व्यवसायिक दुकानें होगी। जिसके लिए टेंडर भी डाले जा रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक, ग्राउंड फ्लोर समेत आठ फ्लोर पर क व्यवसायिक दुकानें के अलावा व्यवसायिक कार्यालय भी होंगे। जबकि दो बेसमेंट में पार्किंग बनाई जाएगी।

व्यवसायिक कांप्लेक्स के निर्माण के लिए स्वरूप नगर के पुराने घंटाघर में जमीन को खाली कराया जा चुका है। यहां पहले महिला मार्केट हुआ करती थी, बाद मे यहां अवैध कब्जे हो गए।नगर निगम ने जून-2021 में ही जगह को पूरी तरह खाली करा लिया। अब यहां आठ फ्लोर का व्यवसायिक कांप्लेक्स बनाया जाना है। इससे नगर निगम की आय में बढोत्तरी होगी। 

नगर निगम की तरफ से व्यवसायिक कांप्लेक्स बनाने का प्लान तैयार किया गया है। कांप्लेक्स को बनाने में लगभग सौ करोड़ रुपये तक का खर्च आएगा।- मनीष अवस्थी, मुख्य अभियंता

संबंधित समाचार