Fatehpur: हादसे में बाइक सवार चचेरे भाइयों की मौत, परिजनों में मची चीख-पुकार, घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में सड़क हादसे में बाइक सवार चचेरे भाइयों की मौत।

फतेहपुर में सड़क हादसे में बाइक सवार चचेरे भाइयों की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फतेहपुर, अमृत विचार। सड़क दुर्घटना में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार चचेरे भाइयों की मौत हो गयी। भाइयों की मौत से परिजनो में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ललौली थाना क्षेत्र के गंगईपार गांव निवासी ज्ञान सिंह 25 वर्ष पुत्र अशोक कुमार और उसका चचेरा भाई रामजी 18 वर्ष पुत्र सूरजभान फतेहपुर के रमवा गांव से रिश्तेदारी से निमंत्रण खाकर बाइक से बीते शुक्रवार की रात 11 बजे लौटकर अपने गांव गंगईपार जा रहे थे। जैसे ही बहुआ कस्बे के कंजरन डेरा मोड़ के पास पहुचे तभी बांदा टांडा हाइवे में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दोनो चचेरे भाइयों टक्कर को टक्कर मार दिया। और फरार हो गया। अ

ज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर ही ज्ञान सिंह की मौत हो गयी। चचेरा भाई रामजी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुची पुलिस ने दोनो को सदर अस्पताल भेज दिया। जहां डाक्टरो ने दोनो चचेरे भाइयों को मृत घोषित कर दिया। एक ही परिवार में दो मौतें हो जाने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक ज्ञान सिंह की मां रामकली और पत्नी गीता देवी का रोरोकर बुरा हाल है। मृतक अपने भाइयों नरेंद्र, महेंद्र और जयसिंह से तीसरे नंबर का था।

वहीं सड़क दुर्घटना में अपने बेटे रामजी पाल की मौत की सूचना सुनकर माँ शियावती बदहवास हो गयी। मृतक अपनी बहनो मालती, लालती, मंजू और अंजनी से छोटा था। भाई की मौत से बहनों का रोरोकर हाल बेहाल है। दोनों चचेरे भाई गांव में मजदूरी का काम करते थे। थाना प्रभारी रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर बाइक सवार चचेरे भाइयों की मौत हो गयी है। वाहन और चालक का पता लगाकर कार्यवाही की जाएगी।

संबंधित समाचार