छत्तीसगढ़: एक लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में आज पुलिस ने एक लाख रुपये के इनामी एक नक्सली को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक वाई अक्षय कुमार ने आज पत्रकारों को बताया कि मदनवाड़ा थाना क्षेत्र के जंगल में सुरक्षा बलों की टीम सर्चिंग के लिए गई थी।

इसी दौरान जवानों ने नक्सली को गिरफ्तार किया है। सर्चिंग पार्टी ने उसके पास से भरमार बंदूक बरामद की है। इस मामले की कार्रवाई मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी पुलिस ने की है।

ये भी पढ़ें - भाजपा भ्रष्ट लोगों की पार्टी बन गई है : CM भूपेश बघेल