प्रयागराज: फंदे से लटकता मिला अध्यापक का शव, जांच में जुटी पुलिस  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। हंडिया तहसील के ठीक पीछे शनिवार सुबह बन्द कमरे में अध्यापक का शव फंदे से लटकता मिला। कमरे से आहट नही हुई। अध्यापक के स्कूल न पहुंचने पर स्कूल के टीचर उनकी जानकारी लेने के लिए घर पहुंच गए। घर पहुंचने पर दरवाजा अंदर से बन्द मिला। टीचरों ने पुलिस को जानकारी दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजे को तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा और परिवार के अन्य सदस्यों को खबर कर दी। घटना की जानकारी पर पत्नी और साला भी पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। 

जानकारी के मुताबिक मूलरूप से धौरहरा कटहरा के रहने वाले श्रीश कुमार कुशवाहा को पिता की मौत के बाद उनकी जगह पर नौकरी मिली थी। वह जनता इंटर कालेज में अध्यापक थे। पुलिस के मुताबिक श्रीश की पत्नी मायके गयी हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। वह शुक्रवार की रात वह अपने कमरे चले गए। सुबह होने पर कमरे से आहट नही मिली। दूसरी तरफ उनके स्कूल न पहुंचने पर अध्याको ने जानकारी करना शुरू किया। लेकिन पता न चलने पर टीचर घर पहुंचे और दरवाजा बंद देख उन्हें शक हुआ और पुलिस को सूचना कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजे को तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिवार वालो को जानकारी दे दी। सूचना पर मायके से साला और पत्नी पहुंच गयी। अध्यापक की मौत का कारण स्पष्ट नही हो सका है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।

 

ये भी पढ़ें -नाबालिग लड़की को 50,000 रुपये में बेचा, चार लोग गिरफ्तार    

संबंधित समाचार