Fatehpur News : किशनपुर-दांदो ओवरब्रिज पर ओवरलोड वाहनों में प्रतिबंध, दो पुलिसकर्मियों की लगी ड्यूटी
फतेहपुर में किशनपुर-दांदो ओवरब्रिज पर ओवरलोड वाहनों में प्रतिबंध।
फतेहपुर में किशनपुर-दांदो ओवरब्रिज पर ओवरलोड वाहनों में प्रतिबंध। खागा एसडीएम ने क्षेत्राधिकारी के साथ मौके पर पहुंचकर चार ईंट लदे ट्रैक्टरों को सीज कर दिया। ओवरलोड वाहन रोकने के लिए दो पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई।
फतेहपुर, अमृत विचार। किशुनपुर क्षेत्र में यमुना नदी पर निर्माणाधीन किशुनपुर-दांदो ओवरब्रिज में रोक के बावजूद ईंट, मोरंग लदे ओवरलोड ट्रैक्टर फर्राटा भरने की शिकायत एसडीएम खागा को मिली। जिस पर पर बीते रविवार देर शाम खागा एसडीएम ने क्षेत्राधिकारी के साथ मौके पर पहुंचकर चार ईंट लदे ट्रैक्टरों को सीज कर दिया। ओवरलोड वाहन रोकने के लिए दो पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई।
क्षेत्र के किशनपुर दादों निर्माणाधीन यमुना ओवरब्रिज से लगातार ईंट लदे ओवरलोड ट्रैक्टर फर्राटा भर रहे थे। जहां कई बार ट्रैक्टर पुल में चढ़ाई के दौरान पलट गए। हादसा भी टल गये शिकायत भी हुई। उच्च अधिकारियों ने मौके पर आकर ओवरलोड वाहन रोकने के निर्देश भी दिए। पीडब्ल्यूडी विभाग ने संकेतक बोर्ड भी लगाए। परंतु ओवरलोड ईंट लदे वाहनों का परिवहन नहीं थमा। जहां रविवार एक ईंट लदा ट्रैक्टर पलट गया।
जिसकी शिकायत लोगों ने उच्च अधिकारियों समेत डीएम से की। जिसके बाद रविवार देर शाम खागा एसडीएम मनीष कुमार ने क्षेत्राधिकारी दिनेश चंद्र मिश्र के साथ मौके पर पहुंचकर ईंट लदे चार ट्रैक्टरों को निर्माणाधीन ओवरब्रिज में चढ़ते समय सीज कर दिया और किशनपुर थाना अध्यक्ष जेपी शाही को सख्त हिदायत देते हुए दो पुलिसकर्मियों की नियमित ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए।
साथ ही बताया कि यदि कोई भी ओवरलोड वाहन से घटना संज्ञान में आती है तो ड्यूटी में लगे सिपाहियों पर जिम्मेदारी तय होगी। जिसके बाद से सोमवार किशनपुर दादों ओवरब्रिज से ईंट लदे ओवरलोड वाहनों का परिवहन पूरी तरह बंद रहा। एसडीएम ने बताया किशनपुर दांदो ओवरब्रिज से निकल रहे ओवरलोड टैक्टर सीज कर ओवरलोड रोकने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। ओवरब्रिज पर दो पुलिस कर्मियों की नियमित ड्यूटी भी लगाई गई है।
