Breaking News : आगरा में खौलते तेल की कढ़ाई में गिरने से बच्चे की मौत, मनाया जा रहा था पहला बर्थडे
आगरा, अमृत विचार। जिले के कागारौल थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। इस हादसे में एक मासूम बच्चे की खौलते तेल की कढ़ाई में गिरने से मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक बच्चे का नाम वंश है और आज ही उसका पहला जन्मदिन मनाये जाने की तैयारियां चल रही थीं। पूरे घर में कोहराम मचा है। बताया जा रहा है कि बच्चा खेलते-खेलते खौलते तेल की कढ़ाई के पास पहुँच गया। जहां मेहमानों के लिए खाना बनाने का काम हो रहा था। इसी बीच बच्चा कढ़ाई में गिर गया और बुरी तरह से झुलसकर उसकी मौत हो गई। बच्चे के पिता विनोद कुमार इस हादसे से सदमे में हैं। वंश और उसकी जुड़वाँ बहिन वंशिका का जन्म पिछले साल मई में हुआ था।
ये भी पढ़ें -लखनऊ: शादी के दिन दूल्हे ने की दुल्हन की हत्या, ब्यूटी पार्लर के बहाने बुलाकर कुकरैल जंगल ले जाकर घोटा गला
