राजस्थान में 22 से 24 मई तक होगा कला महोत्सव 2023 का आयोजन
उदयपुर। माणिक्य लाल वर्मा आदिम जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान तथा भारतीय लोक कला मण्डल, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में 22 से 24 मई तक यहां कला महोत्सव 2023 का आयोजन होगा। संस्थान की निदेशक अंजलि राजोरिया ने बताया कि संस्थान द्वारा पहली बार कला महोत्सव 2023 का आयोजन किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के अधीन संचालित आश्रम छात्रावास एवं आवासीय विद्यालयों के जिला स्तर पर आयोजित विभिन्न कला एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं यथा एकल गीतए एकल नृत्यए समूह गीतए समूह नृत्य, चित्रकला एवं हस्तशिल्प में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र.छात्राओं का राज्य स्तर कला प्रदर्शन का अवसर प्रदान किया जाएगा, साथ ही जनजाति हस्तशिल्पए चित्रकला की प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। संस्थान के कला एवं संस्कृति प्रभारी महेश चन्द्र जोशी ने बताया कि आयोजन में श्रेष्ठ प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
ये भी पढे़ं- प्रज्ञा साहित्यिक मंच द्वारा मनाया गया मधुदीप जयंती उत्सव
