प्रज्ञा साहित्यिक मंच द्वारा मनाया गया मधुदीप जयंती उत्सव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उदयपुर। प्रज्ञा साहित्यिक मंच, रोहतक द्वारा वरिष्ठ लघुकथाकार स्वर्गीय मधुदीप की स्मृति में मधुदीप जयंती उत्सव मनाया गया। प्रेरणा वृद्धाश्रम, कुरुक्षेत्र के साहित्यिक मंच पर देश के विख्यात साहित्यकारों का संगम हुआ।

कार्यक्रम कि अध्यक्षता पटियाला से वरिष्ठ लघुकथाकार, समीक्षक एवं सम्पादक योगराज प्रभाकर ने की, मुख्य अतिथि डॉ. उषा लाल थीं और विशिष्ट अतिथि प्रो. शुचिस्मिता एवं डॉ. अशोक मंगलेश थे। प्रज्ञा साहित्यिक मंच के संस्थापक डॉ. मधुकांत ने बताया कि इस अवसर पर प्रज्ञा वैश्विक लघुकथा प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया।

प्रथम पुरस्कार उदयपुर के प्रख्यात साहित्यकार डॉ. चंद्रेश कुमार छ्तलानी को उनके लघुकथा संग्रह 'हाल ए वक्त' के लिए प्रदान किया गया, द्वितीय पुरस्कार दिल्ली के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अनिल शूर आज़ाद एवं डॉ. इंदु गुप्ता को प्राप्त हुआ। इनके अतिरिक्त सम्पूर्ण देश से बारह अन्य लघुकथाकारों को भी सम्मानित किया गया। वरिष्ठ साहित्यकारों की छः पुस्तकों का लोकार्पण भी इस उत्सव में किया गया।

यह भी पढ़ें- प्रख्यात बंगला साहित्यकार समरेश मजूमदार का 79 वर्ष की उम्र में निधन

संबंधित समाचार