पीलीभीत: एक पत्नी होते हुए रचाई दूसरी शादी, सफाईकर्मी सस्पेंड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर भी दूसरे पर गिरी गाज

पीलीभीत, अमृत विचार:  पदीय दायित्वों का निर्वहन करने में लापरवाही बरतने व चुनाव कार्य में लापरवाही पर दो सफाई कर्मचारियों पर गाज गिर गई। एक पर विभाग को सूचना दिए बिना पहली पत्नी होते हुए दूसरी शादी रचाने का भी गंभीर आरोप है। दोनों को प्रथम दृष्टया दोषी पाते हुए डीपीआरओ वाचस्पति झा ने निलंबित कर दिया है।

ये भी पढ़ें - पीलीभीत: अध्यक्ष पद पर 22 उम्मीदवार ही बचा पाए जमानत...91 की जब्त

पहला मामला बरखेड़ा ब्लॉक क्षेत्र का है। यहां की ग्राम पंचायत खरदाई में तैनात सफाई कर्मचारी पर आरोप है कि विभाग को सूचित किए बिना ही एक पत्नी के होते हुए दूसरा विवाह कर कर्मचारी आचरण नियमावली 1956 का उल्लंघन किया गया। कार्यालय आदेश प्राप्त करने से ही इनकार किया। न तो पदीय दायित्वों का निर्वहन किया न ही अधिकारियों के आदेश माने। मामले को गंभीरता से लेते हुए मोहित वर्मा को निलंबित कर दिया है।

 उधर, निलंबित होने वाला दूसरा सफाई कर्मचारी मरौरी ब्लॉक की ग्राम पंचायत मेबातपुरा का मोहित कुमार है।  उस पर निकाय चुनाव में लापरवाही बरते हुए चुनाव ड्यूटी न करने,  पदीय दायित्वों का निर्वहन न करना समेत कई संगीन आरोप थे।  डीपीआरओ ने बताया कि दोनों सफाई कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें - पीलीभीत: 113 प्रत्याशियों में कोई नहीं भाया..256 मतदाताओं ने नोटा पर ठप्पा लगाया

संबंधित समाचार