Banda News : ट्रक से कुचलकर क्लीनर की मौत, परिजनों में मची चीख-पुकार, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा में ट्रक से कुचलकर क्लीनर की मौत।

बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र के मरौली खदान में ट्रक से कुचलकर क्लीनर की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बांदा, अमृत विचार। मौरंग खदान में ट्रक को बैक कराते समय क्लीनर अपने ही ट्रक के चपेट में आकर कुचल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

रायबरेली जिले के पांडेय पुरवा निवासी देवेश (25) पुत्र राकेश यादव ट्रक में क्लीनर का काम करता था। वह मंगलवार की भोर ट्रक लेकर मरौली खदान बालू भरने आया था। बालू भरते समय देवेश ट्रक को बैक कराने लगा। चपेट में आकर वह पहिये के नीचे आ गया। इससे वह कुचल गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास ट्रक चालकों ने देखा तो उसे उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां डाक्टरों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई। सूचना पाकर परिवार वाले अस्पताल पहुंच गए। मृतक के चाचा धर्मेन्द्र ने बताया कि वह तीन भाइयों में छोटा था। ट्रक में क्लीनर के तौर पर काम करता था। बालू भराते समय ट्रक की चपेट में आकर कुचल गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं थानाध्यक्ष मटौंध नंदराम प्रजापति का कहना है कि देवेश बालू भरने के लिए ट्रक का ढाला खोल रहा था। तभी ढाला उसके सिर पर गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई।

संबंधित समाचार