Jalaun Accident : आंधी से बिगड़ा कार का संतुलन, पेड़ से टकराई, एक की मौत, जिंदगी और मौत से जूझ रहे तीन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जालौन में पेड़ से कार टकराने में एक की मौत।

जालौन बंगरा र्मा पर रूरा के पास पेड़ से कार टकराने में एक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जालौन, अमृत विचार। मंगलवार की देर शाम आई आंधी के दौरान जालौन रोड पर तेज रफ्तार कार ग्राम रूरा बंगरा के बीच कार अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। कार पर सवार चार लोगों में एक की मौत हो गई, जबकि अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला और उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

माधौगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम हेदलपुर निवासी अंशू 22 वर्ष व रवि कुमार, वंदना और अनामिका सहित चार लोग मंगलवार की देर शाम कार पर सवार होकर कुकरगांव रिश्तेदारी में जा रहे थे। बताया गया है कि तभी जालौन मिहोना रोड़ पर रूरा- बंगरा के बीच कार अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे उस पर सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और राहगीरों के अलावा आस पास के लोग मौके पर जमा हो गए। मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी लेते हुए आनन-फानन में सभी लोगों को राहगीरों की मदद से कार से बाहर निकाला और उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद से सीएचसी जालौन में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने अंशू को मृतक घोषित कर दिया। तीनों घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

संबंधित समाचार