बरेली: पति दे रहा तलाक का नोटिस, बेटे से मिलने पर जमकर पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। इज्जतनगर क्षेत्र में शादी के 22 साल बाद पति पत्नी को तलाक का नोटिस देने लगा। पत्नी बेटे से मिलने पहुंची तो उसके साथ मारपीट की। मौके पर पहुंची पुलिस ने दंपती को थाने ले आई। महिला की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।

राजेंद्रनगर निवासी सुनैना ने बताया कि उनकी शादी 22 साल पहले सुरेंद्र सुखेजा से हुई थी। शादी के बाद से पति उनके साथ मारपीट और गाली गलौज करने लगा। उनके पास आए दिन तलाक के नोटिस भिजवाने लगा। साथ ही तलाक न देने पर धमकी देने लगा। बुधवार को सुनैना सुखेजा इज्जतनगर रेलवे कॉलोनी में अपने बेटे विराज सुखेजा से मिलने पहुंची। आरोप है कि इस दौरान पति सुरेंद्र ने उनके साथ मारपीट कर गाली गलौज किया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में महिला चोटिल हो गई। पुलिस दोनों को लेकर इज्जतनगर थाने आई। तहरीर पर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढे़ं- बरेली: ढूंढते रह गए यात्री...रेलवे ने बताया प्लेटफार्म पर खड़ी है ट्रेन

 

 

संबंधित समाचार