Vat Savitri vrat 2023: पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिन महिलाएं कर रहीं पूजन, तेज धूप में भी नहीं कम हुआ उत्साह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। देश भर में सुहागिन हिंदू महिलाएं आज वट सावित्री व्रत (vat Savitri vrat) का पालन कर रही हैं । सुबह से ही बरगद के पेड़ का पूजन कर फेरे लगाने का क्रम जारी है। तेज धूप के बावजूद महिलाओं में उपवास और पूजन के लिए उत्साह देखते ही बन रहा है। आज ज्येष्ठ मास की अमावस्या और शनि जयंती का भी अद्भुत संयोग है।

Untitled(1)

मान्यता है कि सावित्री ने अपने पति सत्यवान के लिए  वट सावित्री व्रत रखा था और यमराज ने उसके प्राण लौटा दिए थे। ये मान्यता आज भी प्रचलित है। वट सावित्री व्रत का महत्व हिंदू धर्म में करवा चौथ के बराबर है। महिलाएं बरगद की पूजा कर चना, सिंदूर, फूल,चना, फल, और वस्त्रों का दान करती हैं। इस उपवास में वो पूजन से पहले जल भी ग्रहण नहीं करती हैं।

यह भी पढ़ें:-Vat Savitri Vrat 2023: आज है वट सावित्री का व्रत, जानिए पूजा विधि और मुहूर्त

संबंधित समाचार