शाहजहांपुर: बदमाशों ने लूट की नियत से किराना व्यापारी को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

गोली लगने के बाद डेढ़ किमी तक गया, बाइक पर थे दो बदमाश

रोजा, अमृत विचार। सीतापुर हाईवे पर बाइक पर सवार बदमाशों ने लूट की नीयत से किराना व्यापारी को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली लगने के बाद व्यापारी डेढ़ किलोमीटर बाइक चलाकर ले गया। घटना के बाद बदमाश बाइक से भाग गए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एएसपी सिटी, सीओ सदर अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली।  

लखीमपुर खीरी जिले के थाना जंगबहादुरगंज के गांव सल्लिया निवासी 26 वर्षीय कपिल गुप्ता पुत्र कृष्ण मोहन गुप्ता की किराना की दुकान है। उसके भाई सचिन गुप्ता की शादी इगजमेंट है। वह, उसका भाई सचिन गुप्ता व उसकी मां व बहन यहां बाजार में खरीददारी करने आई थी। उसकी मां-बहन व अन्य लोग कार से खरीददारी करके अपने गांव चले गए।

कपिल और सचिन दोनों भाई बाइक से अलग-अलग थे। सचिन भी शाम को बाइक लेकर चला गया था। कपिल रात साढ़े नौ बजे बाइक से शहर से अपने गांव वापस की ओर जा रहा था। सीतापुर रोड पर चकभिटारा गांव के सामने बाइक से दो बदमाश पीछे से आए और साइड से उसकी बाइक को टक्कर मारकर लूट की नीयत से रोकने का प्रयास किया।

उन्होंने बाइक रोकी नहीं और बाइक की स्पीड बढ़ा दी। इसी बीच बाइक पर पीछे बैठे एक बदमाश ने तमंचे से कपिल गुप्ता पर फायर कर दिया, जो दहिने तरफ पीठ के पास गोली लगी। गोली लगने के बाद घायल कपिल डेढ़ किलोमीटर तक बाइक से चला गया। वनकातारा गांव के सामने पेट्रोल पंप  पहुंचा और बाइक रोकते ही नीचे गिर गया।

वहीं पर डायल 112 खड़ी थी। सिपाहियों ने जानकारी करने के बाद किराना व्यापारी के घर वालों को सूचना दी। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेज दिया। उसका आपरेशन सफल हो गया और उसकी हालत ठीक बतायी जाती है। इस घटना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। एएसपी सिटी सुधीर जायसवाल, सीओ सदर अमित चौरसिया व थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह देर रात जिला अस्पताल पहुंचे और घायल से जानकारी की। सीओ सिटी ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। उन्होंने बताया कि बदमाशों की तलाश के लिए टीम का गठन किया है।  

डिस्कबर बाइक पर थे बदमाश
घायल कपिल गुप्ता ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि बाइक पर दो बदमाश थे। दोनों बदमाश मुंह पर डाटा बांधे थे और डिस्कबर बाइक पर थे। वह बाइक की नंबर प्लेट पर नंबर नहीं पढ़ पाया। कुछ दूर तक बदमाशों ने पीछे किया था और एक फायर पीछे से और किया था। बदमाशों की उम्र करीब 25 से 30 साल के बीच होगी।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: छोटे भाई को लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर उतारा मौत के घाट  

संबंधित समाचार