बस्ती : तीन दिन पूर्व मुम्बई से कमा कर आए युवक का शनिवार को घर पर फंदे से लटका मिला शव

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बस्ती । जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के मझियार गांव में तीन दिन पूर्व मुम्बई से कमा कर आए युवक का शव शनिवार को घर में सरिया से बंधे साड़ी के फंदे से लटकता हुआ पाया गया। शव देखते ही कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया।

पुलिस के अनुसार मझियार निवासी 28 वर्षीय चन्द्रमणि उर्फ चंदू पुत्र मातिवर प्रसाद का शव शनिवार को घर के आंगन में सरिया के सहारे साडी के फंदे से लटकता हुआ पाया गया। परिजनों के अनुसार तीन दिन पूर्व वह मुम्बई से कमा कर घर आया है। थानाध्यक्ष विनय कुमार पाठक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्म हत्या का प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।

ये भी पढ़ें - बस्ती : रोटरी गर्वनर ने दिया पर्यावरण के साथ तालाबों के सौन्दर्यीकरण का सुझाव

संबंधित समाचार