आईपीएल 2026 : अभिषेक-ईशान और क्लासेन ने जड़ा अर्धशतक, हैदराबाद ने बेंगलुरु को दिया 256 रनों का लक्ष्य

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

हैदराबाद। सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन (79 रन), अभिषेक शर्मा (56 रन) और हेनरिक क्लासेन (51 रन) के अर्धशतकों की मदद से शुकवार को यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में चार विकेट पर 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

ईशान ने 46 गेंद का सामना करते हुए आठ चौके और तीन छक्के जमाए। अभिषेक ने 22 गेंद की पारी में चार चौके और पांच छक्के लगाए। क्लासेन 24 गेंद में दो चौके और पांच छक्के से अर्धशतक बनाकर आउट हुए। आरसीबी के लिए रसिख सलाम ने दो जबकि सुयश शर्मा और कृणाल पंड्या ने एक एक विकेट झटका।

अभिषेक और हेड ने दिलाई तूफानी शुरुआत

अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने हैदराबाद को तूफानी शुरुआत दिलाई। दोनों ने केवल 4 ओवर में स्कोर बोर्ड पर 45 रन लगा दिए। हेड 26 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अभिषेक ने ईशान किशन के साथ मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी की। अभिषेक शर्मा 22 गेंदों पर 4 चौके 5 छक्कों की मदद से 56 रन बनाकर आउट हुए।   

संबंधित समाचार