दिल्ली: CM अरविंद केजरीवाल के आवास पर उनसे मिलेंगे नीतीश कुमार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली के अपने समकक्ष अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात करेंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केजरीवाल से मुलाकात के दौरान बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी नीतीश के साथ होंगे।

ये भी पढ़ें - शिवराज सिंह ने किया वायुयान से ‘मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना’ का शुभारंभ 

यह नीतीश और केजरीवाल के बीच पिछले लगभग एक महीने में दूसरी मुलाकात होगी। बिहार के मुख्यमंत्री ने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले सभी विपक्षी दलों को एक साथ लाने के अपने प्रयासों के तहत 12 अप्रैल को केजरीवाल के आवास पर उनसे मुलाकात की थी। इस दौरान, केजरीवाल ने नीतीश के प्रयासों की सराहना की थी और इसके प्रति ‘पूर्ण समर्थन’ जताया था।

ये भी पढ़ें - कमलनाथ ने प्रधान आरक्षक के निलंबन को वापस लेने का किया आग्रह  

संबंधित समाचार