Etawah News : कस्टडी रिमांड लेकर पुलिस ने बरामद की लूटी हुई सोने की अंगूठी, दंपति के साथ लूट का मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में पुलिस ने कस्टडी रिमांड लेकर बरामद किया लूटा माल।

इटावा में पुलिस ने कस्टडी रिमांड लेकर लूटी हुई सोने की अंगूठी बरामद की। इसके साथ ही अवैध देशी तमंचा भी बरामद किया।

इटावा, अमृत विचार। अपराध नियंत्रण की दिशा में कार्य करते हुये इटावा पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही से लूटी हुई सोने की अंगूठी, अवैध तमंचा बरामद किया।

अमित कुमार निवासी नगला मिठ्ठू फिरोजाबाद ने थाना चौबिया पर तहरीर दी कि छह अप्रैल  को वह अपनी पत्नी व अपनी साली के साथ ग्राम खेड़ाहेलू जा रहा था। अज्ञात मोटर साइकिल सवारों  ने खेड़ाहेलू नाले के पास उनके साथ मारपीट की। नसे आभूषण छीन ले गये। घटना के सम्बन्ध में थाना चौबिया में एफआईआर दर्ज हुई।

एसओजी/सर्विलान्स और थाना चौबिया पुलिस टीम ने थाना क्षेत्रांतर्गत अगूपुरा ओवरब्रिज एक्सप्रेस-वे से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। अंधेरे का फायदा उठाकर एक अभियुक्त भागने में सफल रहा।जिसकी गिरफ्तारी के लिए  पुलिस टीम निरन्तर प्रयासरत थी।

पुलिस की लगातार दबिश  के कारण गिरफ्तारी से बचने के लिए अभियुक्त ने  एक अन्य मुकदमे मे जिला न्यायालय मैनपुरी मे आत्मसमर्पण कर दिया। 21 मई  को थाना चौबिया पुलिस ने  पुलिस कस्टडी रिमाण्ड प्राप्त कर अभियुक्त वीरेन्द्र की निशानदेही के आधार पर टिमरुआ की ओर आगरा एक्सप्रेस वे व तारों की बाड़ी के मध्य बनी नाली से लगी घनी सरपत की झाड़ी से लूटी गई अदद अंगूठी और देशी तमंचा 315 बोर बरामद किया।

 बरामद आभूषण के संबंध  में अभियुक्त ने बताया कि हम तीन लोगों ने 6 अप्रैल को ग्राम खेड़ाहेलू के पास से मोटर साइकिल सवार दम्पत्ति से आभूषणों को लूटा था। अभियुक्त वीरेन्द्र पुत्र गुमान सिंह उर्फ दिलासाराम निवासी ग्राम हरिचन्द्रपुर थाना कोतवाली जिला मैनपुरी के खिलाफ लूट और माल बरामदगी का मुकदमा दर्ज किया गया। उसके खिलाफ इटावा, औरैया और मैनपुरी जिलों में अपराधिक वारदातों के करीब 30 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में  थानाध्यक्ष चौबिया मंसूर अहमद, एसआई मुकुन्द लाल यादव, हेड का राजकुमार दुबे,  इकलेश और शिवम शामिल हैं ।

 

 

संबंधित समाचार